Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में दारोगा भर्ती परीक्षा जारी:दूसरे दिन 5280 अभ्यर्थी आठ केंद्रों पर दे रहे परीक्षा

    8 hours ago

    1

    0

    औरैया जिले में दारोगा भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हुई थी जो आज दूसरे दिन रविवार को भी चल रही है। यह परीक्षा आठ केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। दो दिनों में कुल 10,560 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जिसमें दूसरे दिन 5,280 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को गहन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक पाली में 2,640 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रवेश को रोकने के लिए अभ्यर्थियों के कान और बालों की भी जांच की जा रही है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य है। सुबह की पाली के लिए प्रवेश सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक और दोपहर की पाली के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे के बीच होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) और दो रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, घड़ी, गहने और कोई भी डिजिटल पेन ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षा की निगरानी के लिए चार क्षेत्राधिकारी (सीओ), 22 इंस्पेक्टर और 50 सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 218 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षा शुचितापूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 साल से जमे सफाईकर्मी अफताब पर कार्रवाई:संतकबीर नगर IGRS शिकायत पर मूल तैनाती पर भेजने के निर्देश
    Next Article
    मऊ में मौसम बदला, बूंदाबांदी शुरू:तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ी, फसल को खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment