Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में प्रधान समर्थकों ने किया हमला:मड़ई जलाने के विवाद में 9 लोग घायल, कुल्हाड़ी से किया वार

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौवां गांव में सोमवार रात मड़ई जलाने को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। इस हमले में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि ग्राम प्रधान रामकिशुन उर्फ मुनीब ने अपने लगभग 40 साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी, डंडे और हंसिया से हमला किया। इस दौरान कई लोगों के सिर फूट गए और कुछ के हाथ टूट गए। घायलों में नारायण राजभर, बेचन, मनजीत, हिमांशु राजभर, सुभावती राजभर, संजू राजभर, ज्योति राजभर, सिमिला और प्रियंका शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका परीक्षण किया जा रहा है। आशा देवी ने बताया कि रात में कुछ अज्ञात लोगों ने रामधवल बिंद की मड़ई जला दी थी। रामधवल ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी और इसमें ग्राम प्रधान का नाम लिखवाया था। इसी बात से आक्रोशित होकर ग्राम प्रधान रामकिशुन ने अपने 40 साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आशा देवी ने यह भी बताया कि गांव में एक शिव मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसका ग्राम प्रधान और उनके साथी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते साजिश के तहत उनके परिवार पर हमला किया गया। पूरे मामले पर हलधरपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान और उनके लोगों ने मिलकर एक राजभर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है। विवाद मड़ई जलाने को लेकर है, हालांकि मड़ई कैसे जली, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। डायल 100 पर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में ईको की टक्कर से बाइकसवार की मौत:अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    फतेहपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चालक कार छोड़कर फरार, हेलमेट के बावजूद जान नहीं बची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment