Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:चालक कार छोड़कर फरार, हेलमेट के बावजूद जान नहीं बची

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में जोनिहा कस्बे के पास अमौली रोड पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना जहानाबाद रोड पर मुन्ना सिंह कछवाह के भट्ठे के पास हुई। एक तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक उछलकर खंती में जा गिरा और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान घाटमपुर क्षेत्र के कटरी गांव निवासी अनुज पुत्र राम आसरे के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से जहानाबाद की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने पर जोनिहा चौकी प्रभारी अजीत कुमार अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी मुन्ना सिंह कछवाह ने घायल युवक को अपनी गाड़ी से पुलिस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में प्रधान समर्थकों ने किया हमला:मड़ई जलाने के विवाद में 9 लोग घायल, कुल्हाड़ी से किया वार
    Next Article
    संभल के पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत:बदायूं में बड़े बेटे की ससुराल जाते समय हुआ हादसा, होली की खुशियां मातम में बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment