Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में रोडवेज बस चालक की पिटाई का VIDEO:मामूली विवाद में दो युवकों ने कंडक्टर को भी पीटा, जांच शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में बुधवार सुबह रोडवेज बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। भदसा बाइपास फोरलेन पर दो युवकों ने मामूली विवाद में बस चालक को पीटा। बीच-बचाव करने आए कंडक्टर पर भी हमला किया गया। यह घटना सुबह करीब आठ बजे की है, जब गाजीपुर रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। कोपागंज के भदसा बाइपास फोरलेन पर एक युवक ईंट लेकर बस के सामने खड़ा हो गया। बस चालक के बाहर आने पर युवक ने उस पर ट्रेलर में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी। बस कंडक्टर जब बीच-बचाव करने पहुंचा, तो ट्रेलर चालक भी वहां आ गया और दोनों ने मिलकर चालक व कंडक्टर को पीटना शुरू कर दिया। बस में सवार यात्रियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ यात्रियों ने आरोपियों की बाइक का नंबर मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया है। घटना शांत होने के बाद रोडवेज बस घोसी कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस को सूचना दी गई। घोसी कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना कोपागंज थाना क्षेत्र की है, इसलिए बस चालक को संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रोडवेज संविदा कर्मचारियों का मार्च:13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, स्वास्थ्य भवन चौराहे से डीएम कार्यालय तक निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहा कुशीनगर:16 घंटे नहीं मिलते विशेषज्ञ, गंभीर मरीजों को गोरखपुर करना पड़ रहा रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment