Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर:24 घंटे में 13 सेमी बढ़ा जलस्तर, शहर में पानी घुसने का डर

    5 hours ago

    1

    0

    नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम चार बजे तक नदी का पानी खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। इससे तटवर्ती इलाकों में स्थिति खराब होने लगी है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे गांवों की तरफ बढ़ने लगा है। रविवार सुबह से नाले के रास्ते दोहरीघाट कस्बे में भी बाढ़ का पानी आने लगा है। इससे कस्बे के तीन निचले वार्डों में चिंता बढ़ गई है। बंधों के नीचे और तटवर्ती गांवों के खेतों में किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। बाढ़ की आशंका से तटवर्ती गांवों में लोग डरे हुए हैं। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को 70.17 मीटर था, जो रविवार को बढ़कर 70.30 मीटर हो गया। नदी जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे बहादुरपुर, पतनई, बीबीपुर, सरहरा और नईबाजार जैसे गांवों की तरफ बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। हालांकि, अभी पानी गांवों के खेतों तक ही पहुंचा है, जिससे सैकड़ों एकड़ फसलें डूब गई हैं। बीबीपुर गांव के खेतों में पानी भर गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या बढ़ गई है। संभावना है कि सोमवार रात या मंगलवार तक गांवों में पानी घुसना शुरू हो जाएगा। इसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। दोहरीघाट कस्बे के तीन मोहल्लों में नाले के रास्ते बाढ़ का पानी धीरे-धीरे आ रहा है, जिससे कस्बे के लोग परेशान हैं। सबसे पहले चमरौटी वार्ड, मल्लाह टोला और भगवापुरा वार्ड में पानी घुसने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने से बीबीपुर-गोधनी रिंग बंधा और महुला-गढ़वल बंधा सहित अन्य बंधों पर दबाव बढ़ गया है। बंधों के नीचे की फसलें हफ्तों से बाढ़ के पानी में डूबी हैं, जिनके गलने का डर है। चिऊटीडांड से लेकर रामपुर धनौली तक नदी उफान पर है और सीधे ठोकरों से टकरा रही है। मुक्तिधाम स्थित भारत माता मंदिर, गौरीशंकर स्नान घाट, खाकी बाबा की कुटी, शाही मस्जिद, डीह बाबा मंदिर के पास बैकरोलिंग तेज हो गई है। जिसको देखते हुए सिंचाई विभाग के जेई जेपी यादव बोरियो में मिट्टी, बालू और ईट भरकर जगह जगह डंप करा रहे है। जिसे आवश्यकता पड़ने लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमोहरा-गुलहरिया ग्रामपंचायतों में 43.63 लाख के घोटाले पर कार्रवाई ठप:सचिवों से मांगा था जवाब, एफआईआर की चेतावनी के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में
    Next Article
    सीतापुर में शादी वाले घर से 25 लाख की चोरी:बेटे की मंगनी में गया था परिवार, चोरों ने कैश और जेवर उड़ाए,पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment