Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में शादी वाले घर से 25 लाख की चोरी:बेटे की मंगनी में गया था परिवार, चोरों ने कैश और जेवर उड़ाए,पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के तंबौर थाना इलाके में कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में चोरों ने शनिवार - रविवार मध्य रात्रि एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार के इकलौते बेटे की मंगनी में शामिल होने के लिए घर से बाहर जाने के दौरान चोर पीछे के गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब 10 लाख रुपये की नगदी समेत लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला आजाद नगर निवासी जहीर हाशमी अपने इकलौते बेटे की शादी धूमधाम से करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपना प्लाट बेचकर करीब 10 लाख रुपये की रकम घर में रखी थी। घर में पहले से सोने-चांदी के जेवरात भी मौजूद थे। रविवार को परिवार बेटे की मंगनी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर पर ताला लगाकर बाहर गया था। बताया जा रहा है कि जब परिवार रविवार रात मंगनी कार्यक्रम से वापस लौटा, तो मुख्य गेट का ताला खोलकर जैसे ही परिजन अंदर पहुंचे, घर का सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर नगदी और लाखों रुपये के जेवरात गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और चोरी के तरीके समेत अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी। बड़ी चोरी की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कस्बे में हुई इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर:24 घंटे में 13 सेमी बढ़ा जलस्तर, शहर में पानी घुसने का डर
    Next Article
    हाथरस के युवक को चलती ट्रेन से फेंका, मौत:मथुरा में हुई घटना, रेलवे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment