Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में सेटरिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन:महंगाई के बीच रेट बढ़ाने की मांग, डीएम को ज्ञापन दिया

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में सेटरिंग कर्मियों और श्रमिकों ने बढ़ती महंगाई के मद्देनजर अपने पारिश्रमिक में वृद्धि की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सेटरिंग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में बताया गया कि जनपद में भवन निर्माण कार्यों में सेटरिंग कर्मियों और मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन वर्तमान में उनकी आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। समिति ने जानकारी दी कि वर्ष 2005-06 में पटरा, बांस और प्लाई जैसी निर्माण सामग्री की कीमतें काफी कम थीं। उस समय पटरा का मूल्य लगभग 20 रुपये था, जो अब बढ़कर करीब 85 रुपये हो गया है। इसी प्रकार, बांस का मूल्य 45 रुपये से बढ़कर 105 रुपये और प्लाई का मूल्य 1250 रुपये से बढ़कर लगभग 2200 रुपये हो गया है। वहीं, मजदूरों की मजदूरी में भी लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद, सेटरिंग कार्य का रेट अभी भी पहले की तरह 30 से 35 रुपये प्रति स्क्वायर फीट पर ही चल रहा है। इस स्थिति के कारण सेटरिंग कर्मियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। समिति ने एक प्रस्ताव पारित करते हुए सेटरिंग कार्य का नया रेट 40 रुपये प्रति स्क्वायर फीट निर्धारित करने और बीम की माप अलग से करने की मांग की है। समिति ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि उनके पंजीकृत संगठन द्वारा पारित इस प्रस्ताव पर उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सहमति दी जाए। उनका उद्देश्य है कि सेटरिंग कर्मियों और श्रमिकों को उनके कार्य का उचित पारिश्रमिक मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में फुटपाथ पर करोड़पति परिवार:बेटे के इलाज में आर्थिक रूप से टूटे, भाइयों ने 1800 वर्ग गज की कोठी पर लगाया ताला
    Next Article
    दिबियापुर में 'खजाने की शोधयात्रा' पुस्तक पर परिचर्चा:भारतीय प्राचीन ज्ञान-विज्ञान पर हुआ विमर्श, लेखक प्रशांत पोल ऑनस्क्रीन जुड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment