Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी:बाराबंकी में महिला समेत 3 की मौत, 7 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को बोलेरो का पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बोलेरो में सवार महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। बोलेरो सवार अयोध्या से लखनऊ के मोहनलालगंज में आयोजित राधा स्वामी सतसंग कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नेरा कबूल गांव के पास 20 किमी प्वाइंट पर हादसा हो गया। पढ़िए पूरा मामला… पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के नेरा कबूल गांव के पास बोलेरो में 11 लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित होकर गाड़ी हवा में दो बार पलटी खाई। जिसे गाड़ी में सवार 3 लोगों की मौके ही मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों में रेखा, श्यामा कली, निर्मला पत्नी वंशबहादुर, पराग, बाबू लाल, सियाराम, वंश बहादुर, गया प्रसाद पिता वंश बहादुर, इंद्रपति और बचऊ शामिल हैं। सभी अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टायर फटने के बाद गाड़ी इतनी तेजी से पलटी कि उसके परखच्चे उड़ गए। वाहन हवा में दो बार पलटा, जिससे सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर अजीत कुमार ने बताया कि सभी यात्री अयोध्या से लखनऊ के मोहनलालगंज में आयोजित राधा स्वामी सतसंग कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अयोध्या लौट रहे थे। तभी दो बजे के करीब बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में काबूपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अचानक गाड़ी का पिछला टायर फट गया। जिससे गाड़ी पलट गई। यातायात प्रभावित, जांच जारी पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह बोलेरो के पिछले टायर का फटना बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। ---------------------------------- ये भी पढ़ें…. गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी का सुसाइड : लिखा- मेरी जान ही नहीं रही तो जी के क्या करूंगा; सुलतानपुर में साथ दफनाए गए यूपी के सुलतानपुर में गर्लफ्रेंड की मौत के बाद प्रेमी ने सुसाइड कर लिया। दोनों 3 साल से रिलेशन में थे। गर्लफ्रेंड की 25 फरवरी की दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। खबर सुनते ही युवक का दिल टूट गया। उसे आखिरी बार देखने घर पहुंचा। पता चला कि उसे दफना दिया गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में तमसा नदी पर पीपा पुल का होगा निर्माण:60 लाख की लागत से 30 हजार की आबादी को मिलेगी राहत
    Next Article
    अजय राय बोले-गोरखपुर कार्यक्रम की अनुमति रद्द करना घबराहट:बोले-ब्राह्मण सम्मेलन में सरकार के नेता जनता के सवालों का संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment