Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मियावाकी वन के दुष्प्रचार पर नगर निगम ने कराई FIR:यूट्यूब चैनल समेत अज्ञात पर मुकदमा, ढाई लाख पौधा लगाकर निगम ने बनाया है वर्ल्ड रिकार्ड

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव डोमरी में गंगा के किनारे लगाए गए मियावाकि वन के बारे में दुष्प्रचार पर नगर निगम सख्त हुआ है। नगर निगम के उद्यान विभाग के सुपरवाइजर कुमार सहानी, रामविलास और कमालुद्दीन की तहरीर पर रामनगर थाने में एक यूट्यूब चैनल और अज्ञात पर भ्रामक, दुष्प्रचार, फेक रिपोर्टिंग, और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। एक घंटे में रोपे थे रिकार्ड ढाई लाख पौधे सुपरवाइजर ने अपनी तहरीर में रामनगर थाना प्रभारी को बताया - एक मार्च को डोमरी में मियावाकि वन की तर्ज पर नगर निगम ने एक घंटे में ढाई लाख पौधों को रोपकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने अपने रिकार्ड बुक में दर्ज किया है। काफी बड़े एरिया में हुए इस पौधारोपण के बाद इसकी सुरक्षा, रख रखवा और सिंचाई के लिए कार्ययोजना लागू करते हुए टीम नियुक्त की गयी है। भ्रामक रिपोर्टिंग से खराब हुई छवि इस मियावाकि वन क्षेत्र को लेकर अगले दिन 2 मार्च को एक यूट्यूब चैनल और कुछ लोगों ने दुर्भावनावश भ्रामक और बिना किसी सक्षम अधिकारी से बात किए खबर प्रसारित की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इसका दुष्प्रचार भी किया। जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हुई है। इससे जनता में भी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। ऐसे में इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने दर्ज की FIR एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया - नगर निगम उद्यान विभाग के सुपरवाइजर की तहरीर पर रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यूट्यूब चैनल और अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा, मानहानि, शांति भंग और साजिश के आरोपों में कार्रवाई की जा रही है। 20 प्रतिशत पौधे सूखे फिर बना रहेगा रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारियों ने बताया - वाराणसी नगर निगम ने एक घंटे में दो लाख 51 हजार 446 पौधे लगाकर चीन का वर्ल्ड रिकार तोड़ा है। यह रिकार्ड तब भी बना रहेगा जब 20 प्रतिशत पौधे सूख जाएंगे क्योंकि हमने सूखे और गिरे हुए पेड़ों की गिनती पहले ही नहीं की है। सीसीटीवी कैमरे और हाईमास्ट से होगी निगरानी भ्रामक खबर की सूचना पर डोमरी स्थिति मियावाकि वन पहुंचे नगर आयुक्त और महापौर अशोक तिवारी ने वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि - वन क्षेत्र की निगरानी के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।साथ ही रात के समय अन्धेरा न रहे इसके लिए 20 हाईमास्क लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है। तत्काल प्रभाव से यहाँ 10 सुरक्षा गार्डों की तैनाती भी कर दी गई है जो चौबीसों घंटे वन की रखवाली करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी उड़ाएंगे अबीर-गुलाल:भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे
    Next Article
    LIVE: कुवैत में 11 साल की मासूम की मौत, रिहायशी इलाके में छर्रा गिरने से हुई थी चोटिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment