Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी उड़ाएंगे अबीर-गुलाल:भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होंगे

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी सीएम योगी फूलों की होली खेलेंगे और अबीर-गुलाल उड़ाएंगे। इसके बाद घंटाघर से भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा शुरू होगी। जिसकी शुरूआत सीएम भगवान नरसिंह की आरती उतारकर करेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से यह पर्व 1944 से लगातार आयोजित होता आ रहा है। श्रीश्री होलिकोत्सव समिति और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के संयुक्त तत्वावधान में निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा दशकों से निकल रही है। इसमें शहर के विभिन्न वर्ग, समुदाय और मोहल्लों की भागीदारी होती है। जिससे सामाजिक समरसता का संदेश भी मिलता है। 1939 में हुई थी शुरूआत वर्ष 1939 में संघ के प्रचारक नानाजी देखमुख ने इस यात्रा को स्वच्छ और गरिमामय स्वरूप देने का अभियान चलाया था। उसके बाद 1944 से यह शोभायात्रा RSS की देखरेख में नियमित रूप से आयोजित हो रही है। RSS का शताब्दी वर्ष होने के कारण इस बार आयोजन को और भव्य स्वरूप देने की तैयारी की गई है। बनाए गए हैं 3 मंच ऐसा पहली बार है कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए 3 मंच बनाए गए हैं। विरासत गलियारा के तहत घंटाघर में अब पहले की तुलना में काफी जगह उपलब्ध है। मुख्य मंच पर सीएम योगी उपस्थित रहेंगे। दूसरे मंच पर फाग और पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति होगी। तीसरे मंच से शाखा संचालन और प्रार्थना का औपचारिक कार्य संपन्न होगा। बिगुल की धुन पर होगा संघ ध्वज का आरोहण कार्यक्रम की शुरूआत में बिगुल की धुन पर 30 फीट ऊंचे संघ ध्वज का आरोहण होगा। बांसुरी की ध्वनि के साथ ध्वज का अवरोहण किया जाएगा। इस दौरान संघ के स्वयं सेवक ध्वज को प्रणाम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रांत प्रचारक रमेश भी सीएम के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। 50 किलो फूल, 1 क्विंटल अबीर-गुलाल उड़ेगा रंगभरी शोभायात्रा में सीएम 50 किलो फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर होली की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही 1 क्विंटल से अधिक अबीर-गुलाल की व्यवस्था भी की गई है। सीएम अबीर-गुलाल भी उड़ाएंगे। शोभायात्रा के मार्ग पर छतों से रंग वर्षा होगी। काले और नीले रंग का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष नोज जालान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय की गई है। सीएम गुरु गोरखनाथ को अर्पित करेंगे होलिका की राख सीएम होली की शुरूआत गोरखनाथ मंदिर से करेंगे। होलिकादहन की पवित्र राख से तिलक धारण कर इसे गुरु गोरखनाथ के चरणों में अर्पित करेंगे। गोरखनाथ मंदिर परिसर मे फाग होगा, सीएम भी मौजूद रहेंगे। ढोल-मंजीरे और उड़ते गुलाल के बीच भक्ति का अनुपम दृश्य उपस्थित होगा। मंदिर की चौखट पर कुछ देर तक फाग की स्वर लहरियों का आनंद लेने के बाद सीएम भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में शामिल होने के लिए राना हो जाएंगे। शाम को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होगा होली मिलन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीएम की अगुवाई में गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर परिसर में होली मिलन का आयोजन होगा। यहां होली गीतों की प्रस्तुति होगी और सीएम लोगों को होली की शुभकामनाएं देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी UPI पेमेंट से ठगी का खेल:बनावटी स्क्रीनशॉट दिखाकर दुकानदारों को देते थे धोखा, प्रयागराज में पुलिस की गिरफ्त में इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग
    Next Article
    मियावाकी वन के दुष्प्रचार पर नगर निगम ने कराई FIR:यूट्यूब चैनल समेत अज्ञात पर मुकदमा, ढाई लाख पौधा लगाकर निगम ने बनाया है वर्ल्ड रिकार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment