Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती बोलीं- अखिलेश ब्राह्मणों से माफी मांगे, प्रायश्चित करें:इनका चाल-चरित्र नहीं बदला; सपा नेता ने कहा था- ब्राह्मण से अच्छी वेश्या

    7 hours ago

    2

    0

    बसपा प्रमुख मायावती, सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने पर भड़क गईं। उन्होंने शुक्रवार को 'X' पर लिखा- सपा प्रवक्ता का बयान गैर-जिम्मेदाराना है। सपा मुखिया तुरंत इसका संज्ञान लें और ब्राह्मण समाज से क्षमा मांगे और पश्चाताप करें। उन्होंने कहा- सपा का जातिवादी चाल और चरित्र अभी बदला नहीं है, बल्कि और ज्यादा गहरा हुआ है। इस बयान से पूरे ब्राह्मण समाज के स्वाभिमान को गहरी ठेस पहुंची है। दरअसल, 2 दिन पहले राजकुमार भाटी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उन्होंने मुहावरा सुनाया था। कहा- ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय। और कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय…। मतलब- ब्राह्मण वेश्याओं से ज्यादा खराब हैं। उनके बयान पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर मांफी मांगी थी। राजकुमार भाटी का VIDEO देखिए अब जानिए मायावती ने इस पर क्या कहा… 1- 'जातिवादी राजनीति करने वाली सपा खामोश, इससे मामला बढ़ता जा रहा' मायावती ने कहा- सपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र, अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की। उनके बयान से हर तरफ आक्रोश है। बयान की निंदा स्वाभाविक है। इस विवाद के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन इसके बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले पर खामोशी से मामला और अधिक गंभीर होकर तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है। 2- सपा प्रवक्ता के बयान से ब्राह्मण समाज के स्वाभिमान को ठेस पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- वैसे भी सपा प्रवक्ता के गैर-जिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। इसे गंभीरता से लेते हुए सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। उन्हें ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए और पश्चाताप करना चाहिए। 3- ‘बसपा में ‘यूज एंड थ्रो’ नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित सुरक्षित’ मायावती ने यूपी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का ब्राह्मण समाज के प्रति जो रवैया है, उसे लेकर इस समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा- यह सभी को मालूम है कि बसपा ने सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी और सरकार में भरपूर आदर-सम्मान दिया है। इसके साथ ही हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी भी दी गई है। इसका मतलब है कि बसपा में ‘यूज एंड थ्रो’ नहीं है, बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है। राजकुमार भाटी के बयान पर किसने क्या कहा, पढ़िए विवाद बढ़ा तो सपा नेता ने कहा था- मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं विवाद के बाद राजकुमार भाटी ने X पर वीडियो पोस्ट किया। कहा- अगर मेरे शब्दों से ब्राह्मण भाइयों के दिल को आघात पहुंचा है, तो मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं समाजवादी विचारधारा पर चलने वाला व्यक्ति हूं। जो सच्चा समाजवादी होगा, वह किसी जाति या धर्म का अपमान नहीं करेगा। भाजपा और उसका आईटी सेल मेरे खिलाफ लगातार अभियान चलाते रहते हैं कि मैं ब्राह्मण विरोधी हूं, सनातन विरोधी हूं और हिंदू विरोधी हूं। जबकि ये तीनों आरोप बिल्कुल गलत हैं। मैं ब्राह्मणों का बहुत सम्मान करता हूं। ब्राह्मण समाज में एक से एक विद्वान, राष्ट्रभक्त, वीर योद्धा और बुद्धिजीवी पैदा हुए हैं। राजकुमार भाटी ने कहा- सच्चाई की तह तक पहुंचना चाहिए राजकुमार भाटी ने बताया- 5 मई को दिल्ली के जवाहर भवन में डॉ रफरफ शकील अंसारी और जावेद अनवर की किताब 'जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु' का लोकार्पण था। लोकार्पण के बाद इसी विषय पर परिचर्चा भी थी। वक्ताओं में मेरे अलावा योगेंद्र यादव, आशुतोष, प्रो. रतन लाल, शीबा असलम फहमी और बिलाल अहमद थे। मैंने अपने भाषण में कहा कि हमारे समाज में जातियों को लेकर बहुत खराब मुहावरे, लोकोक्तियां और कहावतें बनी हुई हैं। मैंने यह भी कहा कि ऐसी कहावतें दोनों तरफ से हैं, जो दूसरे समाज को अपमानित करती हैं। मैंने बताया कि एक पत्रकार महोदय मुझे एक दोहा सुनाकर चिढ़ाते थे। "गुर्जर अहीर कंजर कुत्ता बिल्ली बंदर, ये छह ना होते तो खुले किवाड़ों सोते। दूसरे पत्रकार ने मुझे एक दोहा बताया कि आप उन्हें यह सुना दिया करो। जिसमें ब्राह्मण और वेश्या का जिक्र है। साथ ही साथ मैंने यह भी बोला कि यह दोहा बहुत ज्यादा खराब था, इसलिए मैंने कभी नहीं सुनाया और मैं भी इसे ठीक नहीं मानता, क्योंकि ब्राह्मण भी बहुत भले होते हैं। लेकिन जिनके दिमाग में फितूर भरा होता है, ऐसे लोग इसकी कुछ सेकंड की क्लिप चलाकर मेरे ऊपर निशाना साध रहे हैं। समझदार लोगों को पूरा वीडियो सुनकर सच्चाई की तह तक पहुंचना चाहिए। बसपा, सपा और भाजपा तीनों पार्टियां ब्राह्मण वोटरों को साधने में जुटीं ब्राह्मणों का 31 जिलों की 115 सीटें असर ओप इंडिया के अनुसार, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, अमेठी, वाराणसी, चंदौली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, जौनपुर, बांदा, बलिया और सुल्तानपुर समेत 31 जिलों की 115 सीटें ब्राह्मण प्रभाव वाली हैं। यहां 30 हजार से 1 1.60 लाख तक ब्राह्मण वोटर हैं। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में भाजपा विधायक ने 4 ई-रिक्शा खरीदे:रवि किशन ने कार पुलिंग की; अखिलेश बोले- पहले कहा था साइकिल ही बेहतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार से ही नए रेट लागू हो गए। लखनऊ में पेट्रोल अब 97.53 रुपए और डीजल 90.81 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने X पर लिखा- आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है। हमने तो पहले ही कहा है कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणबीर कपूर ने अयोध्या में ₹3.31 करोड़ की जमीन खरीदी:'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल, अमिताभ ने भी किया था निवेश
    Next Article
    कुत्ते को 8 सेकेंड में 8 लाठियां मारी, VIDEO:झांसी में लाइनमैन ने तड़पाकर मारा, टांग घसीटते हुए ले गया; कुत्ते के भौंकने से नाराज था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment