Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MBBS छात्रों की बुलेट में कंटेनर ने मारी टक्कर:बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़े, लखनऊ में 1 की मौत; दूसरा गंभीर

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशान्त गोल्फ सिटी में एक सड़क हादसे में MBBS छात्र ध्रुव अग्रवाल (23) की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात पुलिस मुख्यालय के सामने सर्विस लेन पर हुई। बुलेट पर सवार ध्रुव का दोस्त हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे ध्रुव अपने दोस्त हार्दिक के साथ बुलेट से चाय पीने निकला था। डॉयल-112 के सामने एक बेकाबू कंटेनर ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। ध्रुव अग्रवाल मूल रूप से बिजनौर जिले के निवासी राजीव अग्रवाल के बेटे थे। वह लोहिया संस्थान में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र थे और संस्थान के हॉस्टल में रहते थे। हार्दिक मेरठ का रहने वाला है और वह भी एमबीबीएस छात्र है। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ध्रुव और हार्दिक को ट्रॉमा 2 अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि हार्दिक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ध्रुव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'क्रिकेटर का 15 साल का रिश्ता जाति के चलते टूटा':भाई बोला- लड़की के घरवाले धमकाते थे; नोएडा में प्रेमिका की हत्या करके जान दी थी
    Next Article
    यूपी में 48 घंटे में बारिश के आसार:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी, बांदा का पारा 31°C पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment