Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में जमीन विवाद- अनुसूचित जाति के व्यक्ति को गोली:FIR के बाद भी आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी न होने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में 8 फरवरी को एक जमीन विवाद के चलते अनुसूचित जाति के दीपक सोनकर को गोली मार दी गई। इस मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बावजूद, पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित गोरख सोनकर ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी वीरू विश्वकर्मा, शिवान सिंह और आनंद सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर दीपक सोनकर और पंकज सोनकर को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। घटना के संबंध में 8 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। गोरख सोनकर के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि वे जमीन पर कब्जा कर लेंगे और इसके लिए किसी की जान भी लेनी पड़े तो लेंगे। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि उनकी पहुंच थाना क्षेत्र तक है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन धमकियों से सोनकर परिवार काफी भयभीत है। गोरख सोनकर ने यह भी बताया कि उनके भाई दीपक सोनकर के शरीर से अभी तक गोली नहीं निकाली गई है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सरायख्वाजा थानाध्यक्ष को वीरू विश्वकर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने और अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश देने की प्रार्थना की है। ये था पूरा मामला जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर खानपुर के पास 8 फरवरी को 22 वर्षीय युवक को एक युवक ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई ।बताया जाता है किसी 25 वर्षीय दीपक उर्फ पिंटू सोनकर बाईक से अपनी एक साथी के पंकज सोनकर के साथ शादी में प्रयोग होने वाला लावा लेने के लिए गया था। बताया जाता है खानपुर मारुति एजेंसी के बगल वह लावा लेकर जैसे ही बाइक पर अपने साथी के साथ बैठा इस दौरान पैदल ही एक हमलावर पहुंचा और पैर में एक गोली मार दी। जिससे दीपक उर्फ पिंटू सोनकर लड़खड़ा कर गिर गया और वहां बचाव के लिए चिल्लाने लगा। एक गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल दीपक के दाहिने पैर के पंजे में गोली लगी है । बाइक से गिरने के बाद 20 वर्षीय पंकज सोनकर भी घायल हो गया। उधर सूचना पर लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये , जहां उपचार होने शुरू होने पर डॉक्टर ने बताया घायल की हालत खतरे से बाहर है । उधर सूचना पर सीओ सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय मय फोर्स साथ पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है घटना पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है, शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तुलसी घाट के सामने मोटरबोट और नाव की टक्कर:परिवार के 5 लोगों को डूबने से नाविक ने बचाया,छोटी नाव गंगा में समाई
    Next Article
    फीस के लिए बोर्ड परीक्षा से नहीं रोकेंगे छात्र:पीलीभीत DM ने प्रधानाचार्यों को दी कड़ी चेतावनी, कहा- मानसिक उत्पीड़न न हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment