Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर CMO पर आशाओं को धमकाने का आरोप लगाया:लंबित भुगतान न देने पर अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार, सुरक्षा की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और डीसीपीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं ने लंबित भुगतान न करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। 'ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति' के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लंबे समय से रुका हुआ है। उनका दावा है कि अधिकारी भुगतान की राशि आपस में बांट रहे हैं और मांगने पर धमकियां दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि डीसीपीएम कई वर्षों से एक ही जिले में तैनात हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सीएमओ लगातार उन्हें धमकियां दिलवा रहे हैं। उन्होंने घंटाघर स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और सीएमओ के एक कर्मचारी पर भी धमकाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि संगठन के किसी भी पदाधिकारी को कुछ होता है, तो उसके लिए सीएमओ और डीसीपीएम जिम्मेदार होंगे। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में जब सीएमओ से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GDA उपाध्यक्ष को निमंत्रण लेकर पहुंचा रोबोट 'शिवभक्त', VIDEO:हाथ मिलाया, दंडवत प्रणाम किया, गले में रुद्राक्ष माला थी
    Next Article
    संभल में समझौता कराने गए युवक को पीटा:मामा-भांजे के झगड़े को सुलझाने पहुंचा था, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment