Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में समझौता कराने गए युवक को पीटा:मामा-भांजे के झगड़े को सुलझाने पहुंचा था, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के शाहपुर चमरान गांव में मामा-भांजे के विवाद में समझौता कराने गए एक युवक से मारपीट की गई। पीड़ित मोनू पुत्र हरद्वारी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गांव में शिव तेरस मेले के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों का अपने ही भांजे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के बीच कहासुनी बढ़ गई थी। इस झगड़े को शांत कराने के लिए मोनू वहां पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मामा-भांजे के बीच चल रही बहस को सुलझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे निशाना बनाना शुरू कर दिया। मोनू ने बताया कि आरोपी चरण सिंह, धर्मेश और रोहित अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर आए। उन्होंने मोनू पर हमला किया। यह घटना उसके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पुरानी प्रथमा बैंक के पास हुई, जब मोनू भट्टे से मजदूरी कर घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय काफी अफरा-तफरी मची और आसपास के लोग हस्तक्षेप करने आए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के परिजन तुरंत थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोनू को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर CMO पर आशाओं को धमकाने का आरोप लगाया:लंबित भुगतान न देने पर अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार, सुरक्षा की मांग
    Next Article
    तुलसी घाट के सामने मोटरबोट और नाव की टक्कर:परिवार के 5 लोगों को डूबने से नाविक ने बचाया,छोटी नाव गंगा में समाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment