Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MBBS छात्रा के सामने न्यूड होकर अश्लील इशारे किए:झांसी मेडिकल कॉलेज में पीछा करते हुए क्लास तक पहुंचा; सिक्योरिटी गार्ड ने पीटा

    16 hours ago

    1

    0

    झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा के सामने एक युवक ने कपड़े उतार दिए। वह अश्लील इशारे भी करने लगा। घटना गुरुवार सुबह की है। छात्रा हॉस्टल से क्लास के लिए जा रही थी। तभी युवक स्कूटी से उसका पीछा करते हुए क्लास तक पहुंच गया। उसने छात्रा को रोककर अभद्रता की। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने अपने कपड़े उतार दिए। यह देखकर छात्रा घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड और कुछ छात्र मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़ लिया। वहां मौजूद छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। शुक्रवार को छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। छात्रा नहीं रुकी तो स्कूटी से पीछा किया हरदोई की रहने वाली छात्रा झांसी मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह वह गर्ल्स हॉस्टल से क्लास जा रही थी। रास्ते में एक लड़का स्कूटी लेकर खड़ा था। छात्रा उसके पास पहुंची तो उसने गलत इरादे से उसे अपने पास बुलाया। छात्रा नहीं रुकी और आगे बढ़ गई। इसके बाद लड़का स्कूटी से उसका पीछा करते हुए क्लास के पास पहुंच गया। पोस्टमार्टम हाउस से थोड़ा आगे उसने स्कूटी लगाकर छात्रा को रोक लिया। फिर अश्लील हरकतें करने लगा। अन्य छात्राओं से भी कर चुका गंदी हरकत इससे छात्रा बुरी तरह सहम गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अन्य छात्र और सिक्योरिटी गार्ड अमित मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगा। हालांकि, सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम रोशन प्रजापति पुत्र सुरेंद्र प्रजापति बताया। वह कोछाभांवर का रहने वाला है। छात्रा के मुताबिक, आरोपी रोशन पहले भी हॉस्टल के पास अन्य छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। इसकी मौखिक शिकायत प्रिंसिपल से भी की गई थी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड उसे सीएमएस डॉ. सचिन माहौर के पास ले गए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीएमएस डॉ. सचिन माहौर ने बताया- हॉस्टल की छात्राएं जब आती-जाती हैं तो एक युवक अक्सर आकर गलत हरकतें करता था। इसके बाद वो भाग जाता था। गुरुवार को तीसरी बार उसने आकर छात्राओं को गंदे इशारे किया। तब छात्राओं ने सिक्योरिटी गार्ड को बताया तो पकड़ा गया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ……………………………… यह खबर भी पढ़िए अखिलेश बोले- सीएम ने नाम बदला, जनता उन्हें बदल देगी: जिंदा व्यक्ति के नाम पर एयरपोर्ट कर दिया, भरोसा नहीं था कोई याद रखेगा बलिया में अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले सीएम को इस बार जनता बदलने जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट को पीएम मोदी के नाम पर किए जाने को लेकर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP की लेडी सिंघम-IPS अंशिका से कांपते हैं अपराधी:बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से 136वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी
    Next Article
    ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा’:मैनपुरी में इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया, युवक ने सीने में गोली मारकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment