Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Meghalaya जाने वाले रास्तों पर टैक्सी चालकों की नाकाबंदी, Guwahati में होगी मंत्रियों की बैठक

    3 hours from now

    1

    0

    छात्रों की रैली के दौरान असम के लोगों पर हुए कथित हमलों के विरोध में गुवाहाटी के टैक्सी चालकों द्वारा मेघालय में प्रवेश के कई मार्ग बंद कर किए जाने से राज्य (मेघालय) में शनिवार को लगातार तीसरे दिन यातायात बाधित रहा। गतिरोध का समाधान निकालने के लिए दिन में गुवाहाटी में अंतरराज्यीय मंत्री स्तर की बैठक होने वाली है। इस बीच असम के वाहनों को भी मेघालय में प्रवेश करने से रोका जा रहा है।इसे भी पढ़ें: Meghalaya का नोहकालिकाई जलप्रपात: Photography के शौकीनों के लिए जन्नत है यह Waterfallकैब संचालकों और चालकों के संगठनों में शामिल असम स्टेट ड्राइवर्स यूनियन ने कहा कि उसने मेघालय जाने वाले रानी, बोको, हाहिम और लांपी रोड के प्रवेश बिंदु भी बंद कर दिए हैं। इससे पहले मेघालय सरकार ने यात्रियों को इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। कैब संचालक पहले से ही जोरबाट और खानापारा क्षेत्रों में यातायात रोक रहे थे।ये मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग जाने के लिए राज्य में प्रवेश के मुख्य मार्ग हैं। जोराबाट में एक टैक्सी चालक ने कहा, “जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। आधे-अधूरे समाधान स्वीकार नहीं किए जाएंगे।” उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को शिलॉन्ग में खासी स्टूडेंट्स यूनियन (केएसयू) की ओर से आयोजित मोटरसाइकिल रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी।इसे भी पढ़ें: Meghalaya में सरकारी दफ्तरों पर Petrol Bomb हमले, 5 सुरक्षा कंपनियां तैनातमेघालय पुलिस ने कहा था कि असम के वाहनों समेत कम से कम 31 वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि 16 लोग घायल हुए और दो वाहनों में आग लगा दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCR में Air Pollution फैलाने वाले उद्योगों पर होगी कार्रवाई, खेतों में पराली जलाने पर बढ़ेगी निगरानी
    Next Article
    केंद्रीय मंत्री Anupriya Patel बोलीं, भारत को ग्लोबल लैब बनाने के लिए AI का इस्तेमाल जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment