Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के पन्ना में ऑटो चालक की चमकी किस्मत, खदान से मिला 3.17 कैरेट का बेशकीमती Diamond

    59 minutes from now

    1

    0

    मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक ऑटो रिक्शा चालक को जमीन का पट्टा लेकर शुरू की गई उथली खदान में करीब 15 दिन तक खुदाई करने के बाद शुक्रवार को हीरा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक सोनू रैकवार ने रानीपुर क्षेत्र में उथली हीरे की खदान शुरू की थी।इसी खदान में उसे 3.17 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला। पन्ना के हीरा अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि रैकवार ने हीरा कार्यालय में हीरा जमा करा दिया है, जिसे आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। रैकवार परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पन्ना में ऑटो चलाता है।परिजनों की सलाह पर उसने हीरा कार्यालय से जमीन का पट्टा लिया और रानीपुर क्षेत्र में पहली बार उथली खदान शुरू की। रैकवार ने कहा, ‘‘करीब 15 दिन तक खुदाई करने के बाद मुझे 3.17 कैरेट का हीरा मिला। नीलामी से मिलने वाली रकम से मैं दोबारा खनन शुरू करूंगा और इससे बड़े हीरे की तलाश जारी रखूंगा।’’ विशेषज्ञ अनुपम सिंह ने बताया कि रैकवार को मिला हीरा रत्न गुणवत्ता का है और बाजार में इसकी अच्छी मांग है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM Yogi Adityanath की मां सावित्री देवी के निधन पर Gorakhnath Temple में दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article
    सभ्यतागत संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला, SCO मंच पर बोले PM Modi

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment