Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के देवास में BJP की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 40 कार्यकर्ता घायल

    3 hours from now

    1

    0

    मध्यप्रदेश के देवास जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुक्रवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे करीब 40 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी। घायलों में शामिल भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया, तिरंगा यात्रा के साथ डीजे उपकरण लेकर जा रही गाड़ी एक पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई, जिसके बाद सैकड़ों मधुमक्खियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।इसे भी पढ़ें: BJP protest in Karnataka: शिवकुमार कैबिनेट में महिला मंत्री न होने पर विधान सौध में प्रदर्शनहमारे 40 से 50 कार्यकर्ता उनके डंक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे। शर्मा ने बताया कि विजयागंज मंडी क्षेत्र में मोटसाइकिल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में 500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।उन्होंने बताया,‘‘मधुमक्खियों का हमला होते ही कई कार्यकर्ता सोयाबीन के खेत में छिप गए। उन्हें बाद में वहां से निकाला गया। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के डॉ. कमल किशोर के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में घायल छह लोगों को अस्पताल लाया गया।इसे भी पढ़ें: BJP नेताओं ने Sukhbir Singh Badal पर हमले की निंदा की और निष्पक्ष जांच मांगीउन्होंने बताया,‘‘इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे करीब 200 मधुमक्खियों ने काटा। इलाज के बाद सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra के Ashram School में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत दर्ज हुई
    Next Article
    शिवकुमार Cabinet में एक भी महिला मंत्री नहीं, Congress के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment