Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MSME इकाइयों को मिलेगा बड़ा बाजार:उपायुक्त उद्योग ने यूपी मार्ट पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे

    10 hours ago

    2

    0

    हरदोई जनपद के मशीनरी, टूल किट आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। उपायुक्त उद्योग हर्ष उदय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए 'यूपी मार्ट पोर्टल' विकसित किया गया है। उन्होंने जनपद के सभी संबंधित व्यवसायियों से इस पोर्टल पर पंजीकरण (ऑन बोर्ड) के लिए अपने आवेदन शीघ्र उद्योग कार्यालय में जमा कराने की अपील की है। उपायुक्त उद्योग ने स्पष्ट किया कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म और लघु इकाइयों को मशीनरी व सेवाओं की खरीद के लिए एक ही मंच प्रदान करना है। इस प्लेटफॉर्म पर नई स्थापित होने वाली इकाइयों से संबंधित वीडियो, विशेषज्ञों की राय (एक्सपर्ट टॉक) और आपूर्तिकर्ताओं से जुड़ने (सप्लायर्स कनेक्ट) जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में, इस पोर्टल पर लगभग 6000 इकाइयां सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं। उपायुक्त उद्योग हर्ष उदय सिंह ने यह भी बताया कि 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना' के तहत ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अपनी परियोजनाओं के लिए मशीनरी, उपकरण और औजारों से संबंधित कोटेशन की आवश्यकता होती है। यूपी मार्ट पोर्टल पर स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के पंजीकृत होने से इन युवाओं को आसानी से कोटेशन प्राप्त करने और सही उपकरण चुनने में मदद मिलेगी। उन्होंने जनपद के सभी मशीनरी निर्माताओं, टूल किट आपूर्तिकर्ताओं और सेवा प्रदाताओं से आग्रह किया है कि वे बिना किसी देरी के अपने आवेदन उपायुक्त उद्योग कार्यालय में जमा करें। इससे विभागीय सत्यापन के बाद उन्हें जल्द से जल्द यूपी मार्ट पोर्टल पर पंजीकृत किया जा सकेगा, जिससे उनके व्यापार को एक बड़ा बाजार मिल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोपाल-यूपी ATS ने संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर को पकड़ा:अफगानिस्तान ट्रेनिंग के इनपुट पर हुई छापेमारी, देवबंद कनेक्शन को लेकर एमपी ले गए, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां
    Next Article
    वार्ड बॉय प्रदीप की मौत का जिम्मेदार चूचू हुआ गिरफ्तार:दस लाख के बदले तीस लाख वसूले, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment