Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल-यूपी ATS ने संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर को पकड़ा:अफगानिस्तान ट्रेनिंग के इनपुट पर हुई छापेमारी, देवबंद कनेक्शन को लेकर एमपी ले गए, नेटवर्क खंगाल रही एजेंसियां

    9 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के नानौता कस्बे में शुक्रवार को भोपाल और यूपी ATS की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। एजेंसियों ने मोहल्ला अफगानान निवासी नईम अब्दुल्ला (38) को उसके घर से उठाया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गईं। सूत्रों के अनुसार नईम को भोपाल में पहले से दर्ज एक मामले में सह-आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई के दौरान एजेंसियों ने उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन और धार्मिक साहित्य बरामद किया। इनमें से एक मोबाइल फोन को विशेष जांच के लिए जब्त किया गया है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि नईम अब्दुल्ला से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और उसकी डिजिटल गतिविधियां संदिग्ध थीं। सूत्रों के मुताबिक, भोपाल ATS की टीम ने लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर नानौता के मोहल्ला अफगानान में छापा मारा। पूछताछ के बाद नईम को भोपाल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई राज्यों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां नानौता की कार्रवाई को भोपाल से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद फराज के मामले से जोड़कर देख रही हैं। भोपाल ATS ने शुक्रवार सुबह काजी कैंप इलाके से फराज को हिरासत में लिया था। एजेंसी के अनुसार फराज पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है। सूत्रों का दावा है कि फराज अफगानिस्तान जाकर विशेष प्रशिक्षण लेने की तैयारी कर रहा था। उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान से भेजे गए कथित जिहादी दस्तावेजों की पीडीएफ मिलने की बात भी सामने आई है। जांच में यह भी पता चला है कि वह मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहा था और उसके कुछ संपर्क उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र से जुड़े लोगों से थे। इसी कड़ी में सहारनपुर के नानौता में कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भोपाल ATS ने फराज के खिलाफ यूएपीए और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अदालत से उसे 16 जून तक रिमांड पर लिया गया है। एजेंसियां उसके संपर्कों, डिजिटल नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कुछ डार्क एप्लीकेशन के जरिए संदिग्ध समूहों से जुड़ा हुआ था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट, चैट रिकॉर्ड और विदेशी संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसियां यह जानने का प्रयास कर रही हैं कि कहीं कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। फिलहाल अधिकारिक तौर पर कोई भी बयान नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम के पहले समाधान दिवस में 284 शिकायतें:मेयर ने वार्ड 54 और नगर आयुक्त ने वार्ड 91 में सुनी समस्याएं
    Next Article
    MSME इकाइयों को मिलेगा बड़ा बाजार:उपायुक्त उद्योग ने यूपी मार्ट पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment