Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai Police ने 27 वर्षीय Bangladeshi woman को किया गिरफ्तार, एक महीने पहले हुई थी निर्वासित

    1 hour from now

    1

    0

    मुंबई पुलिस ने 27 वर्षीय एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में दोबारा प्रवेश करने और वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना शहर में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गामदेवी पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान नादिरा सुल्ताना के रूप में हुई है।वह अवैध रास्ते से भारत में दाखिल होने के बाद आवश्यक दस्तावेजों के बिना यहां रह रही थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने भारत में दोबारा प्रवेश कैसे किया और क्या किसी ने उसकी मदद की थी। अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शनिवार को पुलिस को गिरगांव चौपाटी से सटे फुटपाथ क्षेत्र में एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला के घूमने की सूचना मिली।उन्होंने कहा कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में महिला कथित तौर पर अपनी पहचान और पते के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। उसके जवाब संदिग्ध पाए जाने पर उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। जांच के दौरान पता चला कि उसके पास भारत में रहने की अनुमति देने वाले वैध दस्तावेज नहीं थे।इसके बाद उसके दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि सुल्ताना को पिछले महीने ही भारत से बांग्लादेश निर्वासित किया गया था। आरोप है कि निर्वासन के बाद वह अवैध रास्ते से दोबारा भारत में दाखिल हुई और बाद में मुंबई पहुंची।अधिकारी के अनुसार, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET प्रोटेस्ट से चर्चा में आए Abhijeet Dipke को NDA का न्योता, क्या छोड़ेंगे 'नो-पॉलिटिक्स' वाला स्टैंड?
    Next Article
    Jairam Ramesh का आरोप, PM Modi ने Caste Census का विचार बिना कहे दफ़न किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment