Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग को भगाने और गैंगरेप केस में वांछित महिला गिरफ्तार:मिर्जापुर में 2023 में दर्ज हुआ था मुकदमा; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर के सन्तनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कराने के मामले में वांछित एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पूजा पुत्री भारतलाल, निवासी सराय ममरेज, प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया। यह मामला 1 अगस्त 2023 को सामने आया था, जब पीड़िता की मां ने सन्तनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। एसपी के निर्देश पर तेज की गई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सन्तनगर को वांछित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पूजा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है और मामले की विवेचना प्रचलित है। पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत रंग महोत्सव में 'दीक्षा' नाटक का मंचन:अहिल्या प्रसंग और स्त्री शोषण की पीड़ा पर केंद्रित प्रस्तुति
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर सुबह साढ़े 3 बजे खुलेगा नागेश्वरनाथ मंदिर:मेला क्षेत्र 2 जोन और 5 सेक्टर में बंटा, ड्रोन-सीसीटीवी से भीड़ की निगरानी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment