Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर सुबह साढ़े 3 बजे खुलेगा नागेश्वरनाथ मंदिर:मेला क्षेत्र 2 जोन और 5 सेक्टर में बंटा, ड्रोन-सीसीटीवी से भीड़ की निगरानी होगी

    3 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि 15 मार्च को है। इस दिन नागेश्वरनाथ मंदिर भोर 3 बजकर 30 मिनट पर जलाभिषेक के लिए खुल जाएगा। इस महापर्व को लेकर मेला क्षेत्र को 2 जोन और 5 सेक्टर में बांटकर तैयारियां की जा रही हैं। अर्धसैनिक बलों को भी बाहर से बुलाया गया है। एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी ने बताया कि अयोध्या जिले के थानों की पुलिस व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से भीड़ की निगरानी भी की जाएगी। “सुविधा और सुरक्षा के साथ सेवा को केंद्र में रखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। किसी भक्त को परेशानी न हो और वह श्रद्धापूर्वक पूजन कर सके, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। शाम को निकलेगी शिव बारात, इस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि को लेकर अयोध्या में भक्ति और उल्लास गहराने लगा है। प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम तेज कर दिया गया है। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। बेलपत्र, धतूरा और शिव आराधना से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में तेजी देखी जा रही है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु रामलला और हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी तो लगाते ही हैं, प्राचीन पीठ नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ती है। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नागेश्वरनाथ मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात रामपथ होते हुए क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां मंदिर समिति की ओर से बरातियों का अभिनंदन किया जाएगा। क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भव्य झांकी भी सजेगी। यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा राम मंदिर परिसर स्थित कुबेरेश्वर महादेव, परकोटा स्थित शिव मंदिर और शहर के अन्य शिवालयों में विशेष अनुष्ठानों की तैयारियां चल रही हैं। महाशिवरात्रि पर अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर समितियां पूरी तरह सक्रिय हैं। सबसे अधिक भीड़ नागेश्वरनाथ मंदिर में होने की संभावना है। यहां सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और पेयजल की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सरयू स्नान पर श्रद्धालुओं का दबाव रहेगा। भोर से ही भक्त सरयू में दर्शन कर स्नान आरंभ कर देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग को भगाने और गैंगरेप केस में वांछित महिला गिरफ्तार:मिर्जापुर में 2023 में दर्ज हुआ था मुकदमा; मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय को बजट में 50 करोड़ का प्रावधान:कुलपति शोभा गौड़ ने कहा, शिक्षा के विकास में होगा सहायक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment