Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिगों का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान, रोकर बताई आपबीती:आशुतोष महाराज बोले- राहुल-अखिलेश को चैलेंज अविमुक्तेश्वरानंद को बचाकर दिखाएं

    4 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज बुधवार को प्रयागराज में थे। आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर एक बार फिर हमला बोला। कई गंभीर आरोप लगाते हुए नए खुलासे किए। शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि दोनों नाबालिग लड़कों का मेडिकल हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों लड़का का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान दर्ज हो गया। लड़कों ने रो रोकर आपबीती बताई है। अब अविमुक्तेश्वरानंद को जेल जाने से कोई नहीं बचा पाएगा। उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अजय राय का नाम लेकर चैलेंज किया कि वह कथित शंकराचार्य को बचाकर दिखाएं। आशुतोष महाराज ने आरोप लगाए कि नाबालिक बटुकों के यौन शोषण में मठ का कामकाज देखने वाले सीईओ प्रकाश उपाध्याय भी शामिल है। आरोप लगाया है कि प्रकाश उपाध्याय ही बाढ़ग्रस्त राज्यों से बटुकों को लाता था। गुरु सेवा के नाम पर मुकुंदानंद के साथ मिलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास भेजता था। कहा कि आशुतोष महाराज ने एक नाम अरविंद का लिया था। इस कांड में लिप्त होने का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि अरविंद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गुरु भाई है। आरोप लगाया है कि सपा और कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी इसमें शामिल हैं। समय आने पर नेताओं के नाम का भी खुलासा किया जाएगा। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि दोनों नाबालिक बटुकों का आज पॉक्सो कोर्ट में बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि दो नाबालिग बटुक ही नहीं बल्कि करीब 20 पीड़ित उनके संपर्क में हैं। नाबालिक बच्चों का यौन शोषण माघ मेला से लेकर वाराणसी मठ, बद्रीनाथ धाम और नरसिंह आश्रम जबलपुर में भी होता था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि जिस तरह की सबूत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हैं। आशुतोष महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का चोला पहनने वाले लोग, सनातन धर्म को बेचने वाले लोग विदेशों से राजनीतिक पार्टियों से फंडिंग ले रहे हैं। आरोप लगाया कि छोटे छोटे नाबालिगों को कई राज्यों से लाकर कुकर्म किया जाता है। आशुतोष महाराज ने आरोप लगाए कि अवि मुक्तेश्वरानंद के शिविर में कई सपा नेता और कांग्रेसी जाया करते थे। उनके नाम सामने आए हैं, वह बटुकों के कुकर्म में तो शामिल नहीं थे इसकी जांच हो रही है। उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम पर कई आरोप लगाए। बृजेश मिश्र या केशव मौर्या इस सवाल पर बस इतना कहा कि यूपी के डिप्टी सीएम हैं। शंकराचार्य के साथ मिले थे। साजिश में शामिल थे। इसकी भी जांच हो रही है। अवि मुक्तेश्वरानंद पर घोटाले का आरोप लगाया। कहा यूपी सरकार जांच करा रही है। जल्द ही करोड़ों के घोटाले और फंडिंग में फंस जाएगा। बता दें कि पोक्सो एक्ट के तहत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, तीन अज्ञात में अब तक दो नामों अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का खुलासा हो चुका है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने जल्द ही तीसरे नाम के खुलासे की भी बात कही है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उनके संपर्क में कुछ महिलाएं भी हैं। पुलिस ने तेज की जांच, तो गरमाई सियासत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण की FIR होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने हरदोई में पीड़ित के परिवार का बयान लिया है। दूसरी टीम सोमवार दोपहर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची। टीम शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तार भी कर सकती है। इधर, सोमवार सुबह शंकराचार्य ने वाराणसी के आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। माना जा रहा, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैं कहीं भाग नहीं रहा। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगा है, वे मेरे गुरुकुल के नहीं हैं। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं। जहां भाजपा सरकार नहीं, उस राज्य की पुलिस से जांच कराई जाए। वहीं, एक महिला सुबह अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंची। वह शंकराचार्य पर लगे आरोपों से भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी। शंकराचार्य ने उसे समझाया। कहा- रोना तब, जब गुरु गड़बड़ निकले। यूपी कांग्रेस ने मामले में प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध दर्ज 'पॉक्सो केस' से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है। यह कार्रवाई तब हुई, जब शंकराचार्य ने कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को हुई परेशानियों पर प्रदेश सरकार से सवाल किए थे। इससे पहले रविवार को पुलिस शिकायतकर्ता आशुतोष महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। पुलिस ने शिविर के आने-जाने के रास्तों और आसपास के इलाके का नक्शा तैयार किया। दरअसल, 24 जनवरी को आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद 8 फरवरी को उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में केस दायर किया। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR हुई। इसमें अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को कहा, "शाहजहांपुर से आज मेरे पास एक परिवार आया जिन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज नामक व्यक्ति ने उन्हें कहा कि अपनी नाबालिग बच्चियों का नाम लेकर अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दीजिए। जब उन्होंने मना कर दिया तब धमकी दी गई। इस तरह लोगों को प्रलोभन देकर या धमकाकर हमारे खिलाफ खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में शंकराचार्य के केस के विरोध में प्रदर्शन:कांग्रेसी बोले- लोकतंत्र का गला घोटने चाहती है सरकार, DM को ज्ञापन दिया
    Next Article
    केडीएमए और कानपुर क्रिकेटर्स फाइनल में:सुधांशु व ध्रुव की शानदार पारियों से मिली जीत, सुधांशु चौरसिया बने प्लेयर ऑफ द मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment