Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:मुजफ्फरनगर में युवक के घर से मिली 15 साल की किशोरी; बयान के आधार पर दुष्कर्म का केस

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी के गांव के एक युवक के घर से मिलने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर और जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत और किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने उसे गांव के ही युवक के घर से बरामद करने का दावा किया। परिजनों का आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में जबरन ले जाने और दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। घर में मिले मोबाइल नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस CO सदर सुनील कुमार के अनुसार, किशोरी के पिता ने 5 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 4 और 5 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने तलाश की तो घर में रखे मोबाइल फोन से एक नंबर मिला। यह नंबर समीर पुत्र जनाब का था। जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। शिकायत और बयान के आधार पर केस दर्ज पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी को फोन कर बुलाया और जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने भी अपने बयान में आरोपी पर बहला-फुसलाकर और जबरन ले जाने के बाद दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के साथ बताए जा रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद छपार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में 4 मंजिला बिल्डिंग 4 सेकंड में ढही:बिजली के पोल टूटे, चिंगारी निकली, धूल का गुबार उठा; हैरान करने वाला VIDEO
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- होम्योपैथी डोज देने से नक्सल बौखलाए; सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस प्रभारी; यूपी में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment