Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से जुड़े दो मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:रायबरेली में अपहरण और छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    15 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर थाना गुरुबख्शगंज और थाना जगतपुर पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से जुड़े मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पहला मामला थाना गुरुबख्शगंज क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने पहले पीड़िता को सकुशल बरामद किया और गुरुवार को वांछित आरोपी अर्जुन पुत्र रतिपाल, निवासी ग्राम पूरे शिवा मजरे अटौरा बुजुर्ग, थाना गुरुबख्शगंज, को गिरफ्तार कर लिया। छेड़खानी के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा दूसरा मामला थाना जगतपुर क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने अपनी नाबालिग पोती के साथ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विनोवापुरी घूरी चौराहे के पास से आरोपी विनोद पुत्र रामदास, निवासी ग्राम विनोवापुरी, थाना जगतपुर, को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। दोनों मामलों में अलग-अलग टीमों ने की कार्रवाई गुरुबख्शगंज थाना पुलिस की कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन सिंह, कांस्टेबल भलेन्द्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल विकास पाल शामिल रहे। वहीं जगतपुर थाना पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल थे। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस रायबरेली पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में मिर्जापुर में छात्रों का धरना:जीडी बिनानी कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
    Next Article
    लखनऊ में घर की अलमारी तोड़कर सोने के जेवर चोरी:अलमारी के लॉकर तोड़ चुराए गहने, खाना बनाने वाली महिला पर शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment