Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में मिर्जापुर में छात्रों का धरना:जीडी बिनानी कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में गणेश दत्त (जीडी) बिनानी पीजी कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के धरने के दौरान हुई कथित बर्बरता और पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में हुए इस शांतिपूर्ण धरने के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में उनके साथ बल प्रयोग और कथित दुर्व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों ने जोर दिया कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। छात्रों ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित बर्बरता ने देश के युवाओं को आहत किया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। धरने के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग दोहराई। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। महिला छात्रों ने विशेष रूप से अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन या प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा की पूर्ण गारंटी होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जनपद स्तर पर व्यापक छात्र आंदोलन चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़की का ब्रेनवॉश कर धर्म बदलकर निकाह किया:बाराबंकी में 7 महीने तक यौन शोषण, सिपाही समेत 12 पर FIR
    Next Article
    नाबालिग से जुड़े दो मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:रायबरेली में अपहरण और छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment