Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर बवाल, चले लाठी-डंडे, VIDEO:श्रावस्ती में मारपीट के बाद 7 घायल, पुलिस पर लगा कार्रवाई न करने का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में एक नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायत की। दो सप्ताह बीतने के बाद भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को आरोपी पक्ष ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की है। इस मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। यह पूरा मामला हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र का है। देखिए मारपीट से जुड़ी दो तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट में 31 जनवरी को नाबालिग पीड़िता घर से कुछ दूर नहर के पास बकरी चरानी गई थी। वहां गांव के ही तीन नाबालिग लड़के भी मौजूद थे। तीनों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते-बिलखते घर आ गई और घरवालों को कुछ नहीं बताया। शाम में गांव के ही एक व्यक्ति ने पीड़िता के परिजनों को कथित तौर पर हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शांति भंग की आशंका में धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की थी। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज न होने पर सीओ साहब को प्रार्थना पत्र दिया और डीआईडी से भी गुहार लगाई। इसके बावजूद दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 'आरोपी पक्ष लगातार दे रहा धमकी' पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। न्याय के लिए उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, सीओ साहब को प्रार्थना पत्र दिया और डीआईडी साहब से भी गुहार लगाई, लेकिन अब तक कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी पक्ष लगातार धमकी दे रहा है कि उनके दोनों बच्चों को गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट पीड़ित की मां ने बताया कि आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज थाना अध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि 31 जनवरी को बच्चे आपस में खेल रहे थे। उसी दौरान 8 वर्षीय बच्ची के साथ तीन बच्चों द्वारा कपड़ा खींचने अथवा छेड़छाड़ जैसी हरकत किए जाने की सूचना मिली थी। मामले की जांच महिला पुलिसकर्मी से कराई गई थी, हालांकि बच्ची का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। उन्होंने आगे बताया कि इसी घटना को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल:लखनऊ के दरियापुर में हुआ हादसा, आरोपी चालक फरार
    Next Article
    रामगढ़ताल क्षेत्र में MRF व गारबेज स्टेशन बनाएगा नगर निगम:कूड़ा निस्तारण के लिए विकसित होगा नया तंत्र, GDA से मांगी जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment