Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नंबर-1 सबालेंका सिनसिनाटी ओपन से बाहर:ज्वेरेव उलटफेर का शिकार, 25वें रैंक के टॉमी पॉल ने हराया; स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में

    13 hours ago

    1

    0

    सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बुधवार को दो बड़े उलटफेर देखने को मिले। विमेंस सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को चेक गणराज्य की 18 साल की सारा बेजलेक ने 7-6, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, मेंस सिंगल्स में दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को अमेरिका के टॉमी पॉल ने 4-6, 7-6, 6-4 से शिकस्त देकर बाहर कर दिया। पॉल फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें नंबर पर हैं। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने फ्रांस की डियान पैरी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बारिश के कारण करीब 90 मिनट रुका मैच ज्वेरेव और टॉमी पॉल के बीच मुकाबला दूसरे सेट के दौरान बारिश के कारण करीब 90 मिनट तक रुका रहा। बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू होने पर पॉल ने शानदार वापसी की और मुकाबले को निर्णायक सेट तक पहुंचाया। ज्वेरेव ने पहला सेट 6-4 से जीता था। दूसरे सेट में पॉल ने कड़ा संघर्ष किया और टाई-ब्रेकर में ज्वेरेव का मैच प्वाइंट बचाते हुए सेट 7-6 (6) से अपने नाम कर लिया। इसके बाद निर्णायक सेट में ज्वेरेव 4-2 से आगे हो गए, लेकिन पॉल ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार चार गेम जीते और सेट 6-4 से जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्वार्टर फाइनल में कोबोली से मुकाबला टॉमी पॉल का अगला मुकाबला इटली के फ्लेवियो कोबोली से होगा। कोबोली ने स्पेन के राफेल जोदार को 4-6, 7-6 (3), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 5-1 की बढ़त के बाद सबालेंका हारीं विमेंस सिंगल्स में सबालेंका ने पहले सेट में 5-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन बेजलेक ने वापसी करते हुए सेट टाई-ब्रेकर तक पहुंचाया और 9-7 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी बेजलेक ने सबालेंका की सर्विस तीन बार तोड़ी। उन्होंने 6-4 से सेट जीतकर अपने करियर की टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में बेजलेक का सामना अमेरिका की मेडिसन कीज से होगा। US ओपन से पहले सबालेंका की लगातार तीसरी हार सबालेंका के लिए यह हार US ओपन से पहले चिंता बढ़ाने वाली है। वे पिछले हफ्ते टोरंटो में चौथे राउंड में हार गई थीं। इससे पहले विंबलडन के चौथे दौर और फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी उन्हें हार मिली थी। स्वियातेक की लगातार नौवीं जीत नंबर-7 सीड और डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक ने डियान पैरी को 6-3, 6-3 से हराया। यह उनकी लगातार नौवीं जीत है। इसके साथ ही स्वियातेक WTA 1000 टूर्नामेंट में 30वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। क्वार्टर फाइनल में रायबकिना से भिड़ेंगी स्वियातेक का क्वार्टर फाइनल में सामना एलेना रिबाकिना से होगा। दोनों के बीच पिछले हफ्ते टोरंटो के फाइनल में भी मुकाबला हुआ था, जहां स्वियातेक ने जीत दर्ज की थी। स्वियातेक ने टोरंटो खिताब जीतने के बाद सिंसिनाटी में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। ---------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वेस्ली सो सिंकफील्ड कप चैंपियन:प्रज्ञानानंदा बराबर अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे; तान झोंगयी ने दूसरा केर्न्स कप जीता सेंट लुइस में खेले गए 2026 सिंकफील्ड कप का खिताब अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो ने जीत लिया। क्लासिकल मुकाबलों के बाद सो और भारत के आर प्रज्ञानानंदा बराबरी पर रहे। विजेता के लिए दो रैपिड प्लेऑफ बाजियां खेली गईं, लेकिन दोनों ड्रॉ रहीं। इसके बाद आर्मगेडन में भी मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन काले मोहरों से खेलने के कारण सो को विजेता घोषित किया गया। यह उनका तीसरा सिंकफील्ड कप खिताब है। सो को 87,500 डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रज्ञानानंदा सिंकफील्ड कप में दूसरे नंबर पर रहे:वेस्ली सो ने खिताब जीता, तान झोंगयी ने दूसरा केर्न्स कप जीता
    Next Article
    हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत:27 की उम्र में हार्ट अटैक आया, कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment