Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा में:धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए समयबद्धता के निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। जनपद की नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, संयुक्ता समद्दार ने सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रगति का जायजा लिया और विकास योजनाओं में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया। अधिकारियों को ईमानदारी, निष्ठा और समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत 564 गांवों में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता, जल निगम को मजदूरों की संख्या बढ़ाने और पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। समीक्षा के दौरान विद्युत, पर्यटन, वन और कृषि विभाग से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा हुई। संयुक्ता समद्दार ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान करने और गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद को पर्यटन हब बनाने के लिए सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने तथा शेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया। पशुपालन विभाग को गौशालाओं में नियमित टीकाकरण, चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा दो बड़ी गौशालाओं में संचालित बायोगैस प्रोजेक्ट की तर्ज पर अन्य गौशालाओं में भी यह योजना लागू करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड केवल बनाए ही न जाएं, बल्कि पात्र और वंचित वर्ग तक उनका वास्तविक लाभ भी पहुंचे। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था के तहत बैंकों और एटीएम में सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने का आदेश दिया गया। महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, एसपी सिटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद, संयुक्ता समद्दार ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम और ग्लास म्यूजियम का निरीक्षण किया और संबंधित कार्यदायी संस्था को परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PDA ने नैनी में शुरू की एकमुश्त समाधान योजना:बकायेदारों को 5 दिन का विशेष कैंप, OTS-2026 के तहत मिलेगा लाभ
    Next Article
    औरैया में दीवार गिरने से दादी-पोती की मौत:तेज हवा के झोंके से भरभराकर गिरी, निर्माण सामग्री इकट्‌ठा कर रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment