Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PDA ने नैनी में शुरू की एकमुश्त समाधान योजना:बकायेदारों को 5 दिन का विशेष कैंप, OTS-2026 के तहत मिलेगा लाभ

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नैनी आवास योजना में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 के तहत एक विशेष कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप 4 मई से 8 मई 2026 तक नैनी स्थित रामलीला मैदान में चलेगा, जिसका उद्देश्य आवंटियों और बकायेदारों को बकाया निपटाने में सहायता प्रदान करना है। कैंप के पहले दिन, सोमवार को योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत ई-रिक्शा और जीप के माध्यम से नैनी क्षेत्र की विभिन्न आवासीय योजनाओं में घूम-घूमकर लोगों को योजना की जानकारी दी गई। प्राधिकरण की टीमों ने घर-घर जाकर बकायेदारों के आवासों पर नोटिस चस्पा किए और पम्पलेट वितरित किए। इस अभियान का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को योजना के प्रति जागरूक करना था। अधिकारियों ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 सीमित अवधि के लिए लागू है। पात्र बकायेदारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन कर इसका लाभ उठाएं, क्योंकि इसके तहत बकाया धनराशि पर विशेष राहत प्रदान की जा रही है। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि कैंप में आने वाले आवंटियों को मौके पर ही योजना से संबंधित जानकारी, फॉर्म भरने में सहायता और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया सरल और सुगम बन सके। इस प्रचार-प्रसार अभियान का नेतृत्व अधोहस्ताक्षरी द्वारा किया गया। इसमें अवर अभियन्ता राहुल सिंह, बीआई कुँवर आनन्द, श्याम जी यादव, अरुण कुमार (सुपरवाइजर), मो. सिराजुद्दीन, राजकमल, शिशिर शंकर मिश्रा, राकेश प्रताप कोटार्य और राजस्व लिपिक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के नए जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने संभाला कार्यभार:निवर्तमान डीएम शिव सहाय अवस्थी से डबल लॉक का चार्ज ग्रहण किया
    Next Article
    नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा में:धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए समयबद्धता के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment