Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे सीएम योगी:28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

    10 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे। ऐसे में आज सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर के बाद नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उद्घाटन से पहले सीएम अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि.के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। सीएम की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम परियोजनाओं में से है। इसके निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार निगरानी होती रही है। नवंबर और दिसंबर में मुख्यमंत्री ने जेवर पहुंचकर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा एवं भौतिक निरीक्षण किया था। इस दौरान केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने भी एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया था। उद्घाटन की तिथि तय होते ही मुख्यमंत्री का नोएडा एयरपोर्ट का कार्यक्रम भी तय हो गया है। मुख्यमंत्री कल करीब 12 बजे के आसपास एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वे एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होंगी। कार्यक्रम की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। जनसभा में आने वालों के लिए बैठने से लेकर उनके रूट, पार्किंग की व्यवस्था, पेयजल आदि की सुविधा, सुरक्षा आदि पर चर्चा के अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री बैठक कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी:मिल्कीपुर एसडीएम के आदेश पर क्षेत्राधिकारी कर रहे जांच
    Next Article
    महिला ने पुलिस पर पति से मारपीट का आरोप लगाया:मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment