Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएंगी ग्रेनो की बस:15 ई बस चलाएंगे, 4 रूट किए गए फाइनल, 50 हजार को होगा फायदा

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में चार रास्तों पर 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के मुताबिक इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों से बातचीत हो गई है। प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। 50 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा ई-बसों के संचालन में होने वाले घाटे की भरपाई प्राधिकरण करेगा। तय किए गए चार रास्तों पर बसें चलने से ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, पी-3 आदि आवासीय सेक्टरों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। इन रास्तों पर प्राधिकरण, पुलिस व जिला प्रशासन के दफ्तर भी हैं। ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट के बीच भी सफर करना आसान हो जाएगा। अभी इनके बीच सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। चारों रूट एयरपोर्ट को जोड़ेंगे ग्रेटरनोएडा के चारों रूट नोएडा इंटरेनशनल एयरपोर्ट को जोड़ेंगे। जिससे ग्रेनो के लोगों का एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से उनको फायदा होगा। बता दे बस मेट्रो या आरआरटीएस बनने में अभी समय लगेगा। ऐसे में ये बस रूट काफी अहम माने जा रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन परेड का निरीक्षण किया:जवानों के साथ खुद भी दौड़ लगाई, अनुशासन बनाए रखने के निर्देश
    Next Article
    औरैया के युवक की दिल्ली में मौत:ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया, परिजन शव लेने रवाना हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment