Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के कारोबारी और व्यापारियों ने बताया प्रभावी बजट:एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा व्यापार

    9 hours ago

    1

    0

    नोएडा में कारोबारी, व्यापारी दोनों ही वर्ग के लोग बजट से काफी खुश है। दोनों संस्था से जुड़े लोगों ने कहा कि बजट से विकास होगा साथ रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। एमएसएमई सेक्टर को ग्रोथ मिलेगी और एक जनपद एक व्यजंन से नोएडा का नाम भी शामिल होगा। नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने बुधवार को प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा की। इस मौके पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में औद्यौगिक कारिडोर, लॉजिस्टिक्स, एक्सप्रेस वे एवं एयरपोर्ट के विस्तार से उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। राज्य में बड़े निवेश आकर्षित करने व नई औद्यौगिक इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने लाखों नए रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है । एमएसएमई एंव वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा एमएसएमई, हथकरघा एंव वस्त्रोद्योग के लिए 5,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को सशक्त आधार मिलेगा। टैक्नोलाजी एंव डेटा सेंटर क्लस्टर राज्य में डेटा सेंटर क्लस्टर और तकनीकी अवसंरचना विकसित करने की घोषणा की गई है, जिससे आईटी एंव डिजिटल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। लघु उद्योगों के विकास एवं व्यापार के लिए बजट सराहनीय - नरेश कुच्छल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, नोएडा के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने कहा कि बजट औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण एवं नये रोजगार के लिए कई योजनायें प्रस्तावित की गई हैं। नरेश कुच्छल ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सेक्टर की योजनाओं के लिए 3822 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। इससे लगभग 3.11 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा, प्रदेश में एमएसएमई उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से 575 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव किया गया है। 'एक जनपद एक व्यंजन' जो एक नई योजना है के लिए 75 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 2026-2027 में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में तीस हजार रोजगार बढ़ेगें। प्रदेश को गारमेंट हब बनाने के लिए पीएम मित्र पार्क योजना के अंतर्गत विश्वस्तरीय मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करायी जायेगी। नोएडा के सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुशील कुमार जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 2026-27 के 9.13 लाख करोड़ के बजट में विकास पर जोर दिया गया है । पिछले साल के मुकाबले इस 12.2% की बढ़ोतरी में एजुकेशन, एग्रीकल्चर, हेल्थ, स्किल डेवलपमेंट और महिला एम्पावरमेंट पर ज़ोर दिया गया है, जिससे इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ेगी और व्यापार में वृद्धि होगी ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर के विद्यालय में विदाई समारोह:बोर्ड परीक्षाओं से पहले हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्रों को किया प्रेरित
    Next Article
    बजट में ताजमहल-एयरपोर्ट के लिए कुछ नहीं:व्यापारी बोले- पेठा और जूता उद्योग में आगरा के हाथ खाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment