Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा की लिफ्ट में फंसे 5 लोग:दो मरीज और दो साल का बच्चा भी फंसा, सीढी लगाकर बाहर निकाला गया

    1 hour ago

    1

    0

    सेक्टर-61 स्थित रॉयल टावर अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम लिफ्ट अचानक पांचवीं और छठवीं मंजिल के बीच फंस गई। लिफ्ट में दो मरीज, दो साल का बच्चा और दो अन्य लोग सवार थे। करीब 20 मिनट तक सभी लोग लिफ्ट में फंसे रहे। सोसाइटी निवासी सिद्धांत माथुर ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे उनके चाचा विनय माथुर, पुष्प दयाल माथुर, दो साल का बच्चा त्रियक्ष और दो अन्य रिश्तेदार लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक दो मंजिलों के बीच रुक गई। 20 मिनट बाद पहुंचे गार्ड काफी देर तक लिफ्ट नहीं खुली तो सोसाइटी में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी गई। करीब 20 मिनट बाद गार्ड मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। पांचवीं मंजिल पर मौजूद एक व्यक्ति ने सीढ़ी उपलब्ध कराई। इसके बाद लिफ्ट में फंसे सभी पांच लोगों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बच्चे समेत सभी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निवासियों ने उठाए लिफ्ट की सुरक्षा पर सवाल सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि तीन टावरों में कुल छह लिफ्ट हैं, लेकिन इनमें से कोई न कोई लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में खराब या पुरानी लिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है। लिफ्ट के नियमित रखरखाव और सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में दिव्यांगों संग रक्षाबंधन मनाया:सलाहकार बोर्ड की सदस्य बोलीं- इनकी मुस्कान ही पर्व की सच्ची सार्थकता है
    Next Article
    प्रयागराज में गंगा के पानी में डूबा ट्रक:बख्शी बांध की रिवर फ्रंट रोड पर हादसा, पानी में ड्राइवर ने दौड़ा दिया वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment