Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में गंगा के पानी में डूबा ट्रक:बख्शी बांध की रिवर फ्रंट रोड पर हादसा, पानी में ड्राइवर ने दौड़ा दिया वाहन

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे बनी रिवर फ्रंट रोड का एक हिस्सा पानी में डूब गया है जिसपर एक ट्रक शुक्रवार शाम को रोड पर भरे पानी जाने से गंगा के पानी में जा फंसा। पिछले 24 घंटे से में 1 मीटर से अधिक की बढ़ोतरी होने से सड़क डूब गई है जिसपर शाम को ड्राईवर ट्रक लेकर सलोरी से नागवासुकी मंदिर की तरफ बढ़ रहा था लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण ट्रक चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया जिसके कारण ट्रक सड़क से नीचे धंस गया और गहरे पानी में फंस गया। देखते ही देखते ट्रक का आधे से ज्यादा हिस्सा गंगा के पानी में समा गया और वाहन वहीं फंस गया। जिसके बाद निकालने का प्रयास जारी है जलस्तर अधिक बढ़ने से निकालने में परेशानी हो रही है। देखिए तस्वीरें…… 24 घंटे में एक मीटर से ज्यादा बढ़ा जलस्तर ट्रक के फंसने की मुख्य वजह गंगा का तेजी से बढ़ता जलस्तर बताया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा और यमुना के जलस्तर में कई स्थानों पर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नैनी में यमुना का जलस्तर 103 सेंटीमीटर और छतनाग में गंगा का जलस्तर 98 सेंटीमीटर बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे के कई इलाकों में पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका चालक स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी सड़क पर फैल जाने के कारण यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि सड़क के किस हिस्से में कितनी गहराई है। इसी वजह से ट्रक चालक भी पानी की गहराई नहीं समझ सका और वाहन को आगे बढ़ा दिया। ट्रक गहरे पानी में फंसने के बाद उसे निकालने की कोशिश की गई। हादसे में ट्रक का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। फिलहाल इस घटना ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच तटीय सड़कों पर आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा की लिफ्ट में फंसे 5 लोग:दो मरीज और दो साल का बच्चा भी फंसा, सीढी लगाकर बाहर निकाला गया
    Next Article
    अधिकारियों से पूछताछ के लिए SIT के 30 सवाल तैयार:कानपुर नगर निगम की 17 फाइलों में मिली गड़बड़ी, गोविंद शर्मा के घर छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment