Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बारिश:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल,12 अगस्त तक अलर्ट

    10 hours ago

    1

    0

    नोएडा में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। कल जिले में 15 मिलीमीटर हुई थी बारिश गुरुवार को भी शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। जिले में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, लेकिन पूरे मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 68 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जून से 6 अगस्त तक सिर्फ 77.5 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान करीब 244 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। 12 अगस्त तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी। हालांकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बीच-बीच में हल्की उमस भी महसूस होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन लूटी:हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मारा, CCTV खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    दादी की इच्छा पर पोते ने उठाई कावड़ यात्रा:95 वर्षीय बुजुर्ग को पालकी में लेकर हरिद्वार से लेकर बुलंदशहर रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment