Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर से चेन लूटी:हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मारा, CCTV खंगाल रही पुलिस

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा इलाके में शुक्रवार सुबह 7 बजे टहलने निकले एक डॉक्टर से बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए। वारदात जनता इंटर कॉलेज के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-जे, जानकीपुरम निवासी डॉ. पवन कपूर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर के पीछे वाली गली में टहल रहे थे। इसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि डॉक्टर को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात की सूचना पर गुडम्बा पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों की मदद से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा BJP नेता का कांवड़ शिविर:मेरठ में RTI एक्टिविस्ट ने उठाए सवाल, बोले- प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा
    Next Article
    नोएडा में बारिश:रुक-रुक कर हवा बह रही, आसमान में बादल,12 अगस्त तक अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment