Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट ड्यूटी में लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने एक्शन लिया

    2 hours ago

    1

    0

    ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने गढ़ी चौखंडी चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को शुक्रवार शाम पांच बजे सस्पेंड कर दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निलंबित पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी रोहित कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील यादव, उपनिरीक्षक गौरव और उपनिरीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। चारों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान उनकी कार्यशैली और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही की जानकारी मिली। जांच के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। पहले भी निगरानी में रहे कुछ पुलिसकर्मी पुलिस सूत्रों के अनुसार, निलंबित पुलिसकर्मियों में शामिल कुछ अधिकारी पहले भी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रह चुके हैं। इनमें से कुछ विभिन्न थानों की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में भी तैनात रह चुके हैं और कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं। पुलिस बोली- लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में भी लापरवाही मिलने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा:फर्जी कंपनियां बनाकर खुलवाते थे बैंक खाते, 4 आरोपी गिरफ्तार,
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम का अभियान:31 चालान से ₹48 हजार का जुर्माना वसूला, महानगर से उमराव मॉल तक फैली गंदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment