Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम का अभियान:31 चालान से ₹48 हजार का जुर्माना वसूला, महानगर से उमराव मॉल तक फैली गंदगी

    4 hours ago

    1

    0

    नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निगम लखनऊ के जोन-3 क्षेत्र में शुक्रवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। गोल मार्केट महानगर चौराहा से निशातगंज पुल के नीचे होते हुए उमराव मॉल तक गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग पर रोक लगाने और तंबाकू विक्रेताओं को लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया गया। 18 चालान से वसूले 26 हजार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध रोकथामात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 18 चालान किए गए। इन चालानों के माध्यम से ₹26,000 का जुर्माना वसूल किया गया। नगर निगम की ओर से लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील भी की गई। पॉलीथीन के उपयोग पर कटे 13 चालान प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग और भंडारण के मामलों में कुल 13 चालान किए गए, जिनके माध्यम से ₹22,000 की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। नगर निगम की टीम ने व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करने तथा पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए भी जागरूक किया। वहीं, नगर निगम द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 31 चालानों के माध्यम से ₹48,000 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट ड्यूटी में लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने एक्शन लिया
    Next Article
    प्रतापगढ़ में जगन्नाथ रथयात्रा, पुलिस बल तैनात:'जय जगन्नाथ' के जयकारों से शहर गूंजा, श्रद्धालु हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment