Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में गैस बिल के नाम पर 21 लाख ठगे:IGL कंपनी का अधिकारी बनकर किया फोन, लिंक भेजा , क्लिक करते ही ट्रांसफर हुए पैसे

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक बुजुर्ग के साथ साइबर ठगों ने IGL का बिल जमा कराने के नाम पर 21 लाख रुपए की ठगी कर ली। 10 से अधिक बार में ठगों ने विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिसरख निवासी 61 साल के गुजीब कालरा ने बताया कि एक मार्च को शाम करीब साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका गैस बिल बकाया है। यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। लिंक पर भुगतान करने को कहा फोन करने वाले ने पीड़ित के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक को खोलकर बिल का भुगतान कर दें। भरोसा करके शिकायतकर्ता ने लिंक खोलकर अपने निजी बैंक खाते की जानकारी और अन्य विवरण भर दिए। जैसे ही उन्होंने यह जानकारी भरी, साइबर ठगों ने बैंक खाते तक पहुंच बना ली। इसके बाद ठगों ने 10 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 21 लाख 26 हजार 835 रुपये निकाल लिए। क्रेडिट कार्ड का किया गया भुगतान यह रकम विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड भुगतान में ट्रांसफर कर दी गई। जब पीड़ित को बैंक खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 संविदा चालक-परिचालक ड्यूटी से अनुपस्थित:बलरामपुर परिवहन निगम ने की कार्रवाई, सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया
    Next Article
    सोने के लालच में हुई थी बुजुर्ग की हत्या:श्रावस्ती पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी दबोचे, अन्य की तलाश जारी, की थी घर की रेकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment