Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में स्लीपर बस में आग, 9 जिंदा जले:ड्राइवर ने आग लगने के बाद भी नहीं रोकी; बस के 19 चालान कट चुके, 1.75 लाख जुर्माना

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात स्लीपर AC बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। बस में 35 यात्री सवार थे। 20 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदकर जान बचाने में कामयाब रहे। हादसा रात करीब 11:30 बजे जेवर एयरपोर्ट से करीब 500 मीटर दूर हुआ। बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी। आग लगने के बाद भी बस नहीं रोकी FIR में यात्री सुनील कुमार ने बताया कि बस के अंदर जलने जैसी गंध आ रही थी। इस दौरान ड्राइवर और क्लीनर सिगरेट पी रहे थे। यात्रियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों हंसने लगे। कुछ देर बाद बस में आग लग गई। यात्रियों के मुताबिक आग लगने के बाद भी ड्राइवर ने तुरंत बस नहीं रोकी। जब यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलना शुरू किया, तब बस रोकी गई। 45 मिनट में आग बुझी, 2 घंटे चला रेस्क्यू आग इतनी तेज थी कि पूरी बस जल गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया। बस का पिछला हिस्सा काटकर फायरकर्मी अंदर पहुंचे। इसके बाद एक-एक करके शव बाहर निकाले गए। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 2 घंटे चला। ज्यादातर शव सीटों पर ही मिले। शव बुरी तरह जल गए हैं, इसलिए उनकी पहचान मुश्किल हो रही है। शुरुआती जांच में AC से आग लगने की आशंका चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार के मुताबिक शुरुआती जांच में AC में स्पार्क या ब्लास्ट के बाद इंजन में आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि आग लगने की सही वजह की जांच की जा रही है। बस के 19 चालान, ₹1.75 लाख जुर्माना बस मध्य प्रदेश की राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है। इसके पहले 19 चालान हो चुके हैं और ₹1.75 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। पुलिस ने बस के ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे की तस्वीरें देखिए- नोएडा में बस में आग लगने से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी-युद्धपोत लिंकन के 8 नौसैनिकों ने आत्महत्या की कोशिश की:एक समुद्र में कूदा; वॉरशिप ईरान के खिलाफ 300 से ज्यादा दिन तैनात था
    Next Article
    करोड़पति कारोबारी हत्याकांड- बहू के बाद अब बेटा गिरफ्तार:नौकर बोला- बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी; पति को देख शालू फूट-फूटकर रोई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment