Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में तेज बारिश, संभल में घरों में घुसा पानी:बिजनौर के 6 गांवों में बाढ़, कमर तक पानी में बैलगाड़ी चली; 57 शहरों में अलर्ट

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी में रविवार से मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सुबह देवरिया, अंबेडकर नगर और जौनपुर में तेज बारिश हुई। दोपहर बाद नोएडा, गाजियाबाद और बलिया में भी बारिश शुरू हो गई। संभल में करीब एक घंटे की बारिश के दौरान 10 मिमी बरसात दर्ज की गई। गोरखपुर में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। लखनऊ, कानपुर समेत 30 से अधिक जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 8 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उधर, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर यूपी की नदियों पर भी दिख रहा है। गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी छह गांवों में घुस गया है। 12 गांवों का संपर्क कट गया है। सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। ग्रामीण कमर तक भरे पानी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। गंगा के पुल के पास स्टेट हाईवे पर भी नदी का पानी बह रहा है। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। 50 से 60 मंदिरों में भी पानी भर गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 34 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 73.8 मिमी बारिश सिद्धार्थनगर में हुई। इसके बाद महराजगंज में 23.1 मिमी, कासगंज में 23 मिमी और बलरामपुर में 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश की 4 तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। आज 7-8 जिलों को छोड़कर बाकी जगह हल्की बारिश के आसार हैं। कल से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6-7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है। कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को पार्टी से निकाला:कहा- बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे, अब कभी वापस नहीं लेंगे
    Next Article
    अस्मिता बोलीं- पापा की वजह से जीता कॉमनवेल्थ में गोल्ड:उधार लेकर मुझे आगे बढ़ाया, मां के लिए यूपी में घर बनाऊंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment