Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पुलिस ने कश्मीर से पकड़ा वांछित:पांच साल से था फरार, महिला से मांगे थे 40 लाख , वीडियो अपलोड करने की दी धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एक महिला के फोन को हैक करके 40 लाख रुपए की मांग करने , आपत्ति जनकर तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में आरोपी को कश्मीर लाल बाजार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पांच साल से वांछित था। इस पर नोएडा और नौहझील मथुरा में भी मुकदमा दर्ज है। इसका नाम बिलाल गिलानी है। पांच से लगातार पुलिस से बच रहा था। महिला का आरोप है कि बिलाल गिलानी और इसके साथियों ने मिलकर धोखाधड़ी करके पैसे हड़प लिए थे। जिस संबंध में 2020 में नौहझील थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए बिलाल लगातार दबाब डाल रहा था। उसने मेरा फोन हैक किया और जान से मारने की धमकी, आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने और सड़क पर रोककर रंगदारी मांगने का प्रयास किया। जिस पर 10 अक्टूबर 2021 को थाना फेज-3 में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद से लगातार नोएडा पुलिस बिलाल को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। लोकेशन ट्रैक होने के साथ ही ये फरार हो जाता था। ऐसे में टीम द्वारा लगातार प्रयास किया गया। जिसके बाद इसे कश्मीर के लाल बाजार के पास इसके निवास से गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक 70 फीट गहरे कुएं में गिरा, सुरक्षित बाहर निकाला:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, मानसिक स्थिति ठीक नहीं, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    समाजवादी पार्टी दादरी में 'समानता भाईचारा रैली' करेगी:अखिलेश यादव करेंगे संबोधित, 2027 चुनाव का शंखनाद होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment