Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक 70 फीट गहरे कुएं में गिरा, सुरक्षित बाहर निकाला:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, मानसिक स्थिति ठीक नहीं, जिला अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ में बुधवार दोपहर करीब दो बजे हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक लगभग 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजू उपाध्याय और प्रभारी अधिकारी राधेश्याम दुबे के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फायरमैन अवनीश कुमार को विशेष तकनीक 'चेयर नॉट' के जरिए रस्सियों से बांधकर और ब्रीदिंग उपकरण पहनाकर कुएं में उतारा गया। कुएं की अधिक गहराई और संकरी जगह होने के कारण यह चुनौतीपूर्ण रहा। टीम की सूझबूझ और तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाए गए युवक की पहचान राजगढ़ निवासी रामाधार के पुत्र सूरज उर्फ श्रीकांत (25 वर्ष) के रूप में हुई। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है, जिसके कारण उसने कुएं में छलांग लगा दी थी। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल था, लेकिन समय रहते हुए बचाव अभियान से उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता और बहादुरी की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेयर मार्केट के नाम पर 82 लाख की ठगी:कानपुर में दोस्त के कहने पर व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन किया, महिला भी शामिल
    Next Article
    नोएडा पुलिस ने कश्मीर से पकड़ा वांछित:पांच साल से था फरार, महिला से मांगे थे 40 लाख , वीडियो अपलोड करने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment