Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे तक बनेगा नया लिंक रोड:पुश्ता रोड का 10 किमी होगा विस्तार, 200 करोड़ से चार लेन सड़क का होगा निर्माण

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे तक जाने के लिए लोगों को जल्द नया लिंक रोड मिलने जा रहा है। नोएडा एक्सप्रेस-वे के समानांतर बनने वाले इस मार्ग को पुश्ता रोड का विस्तार भी कहा जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 10 किलोमीटर बढ़ाई जाएगी। चार लेन के इस मार्ग के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी, जबकि बजट नोएडा प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा। नोएडा की मौजूदा पुश्ता रोड सेक्टर-94 से शुरू होकर सेक्टर-135 स्थित एडवंट तक जाती है। नोएडा एक्सप्रेस-वे के आसपास स्थित कार्यालयों में जाने वाले लोग इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। यह सड़क यमुना के बंधे के रूप में भी काम करती है। इस पुश्ता रोड की रिसर्फेसिंग का काम भी प्रस्तावित है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण करीब 34 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। सिंचाई विभाग को काम शुरू करने के लिए 11 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसी को लेकर नोएडा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि जब सड़क की मरम्मत की जा रही है, तो इसका विस्तार भी किया जा सकता है। इससे यमुना एक्सप्रेस-वे को नया कनेक्शन मिलेगा और बंधे की लंबाई बढ़ने से आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा भी कम होगा। सेक्टर-135 से सेक्टर-150 तक बढ़ेगा मार्ग योजना के तहत पुश्ता रोड को सेक्टर-135 से बढ़ाकर सेक्टर-150 होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे तक जोड़ा जाएगा। यहां रोटरी बनाकर इसे एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट किया जाएगा। इससे कालिंदी कुंज की ओर से आने वाला ट्रैफिक सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे तक पहुंच सकेगा। डिजाइन के बाद शुरू होगा निर्माण सड़क निर्माण से पहले सिंचाई विभाग इसका डिजाइन तैयार करेगा और इसे नोएडा प्राधिकरण को सौंपेगा। डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद चार लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उर्स-ए-आला हजरत: राजनीतिक तकरीरों पर रोक:मंच से सिर्फ धार्मिक, सामाजिक संदेश दिए जाएंगे
    Next Article
    'कोरोनाकाल में हीरो कहा, अब हम जीरो हो गए':लखनऊ में एंबुलेंस ड्राइवरों का प्रदर्शन, भाजपा दफ्तर के बाहर जाकर रोने लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment