Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर BSF तैनात, टैंकर-एंबुलेंस मंगाए:दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सीमेंट की बैरिकेडिंग लगाई, लखनऊ में कई नेता हाउस अरेस्ट

    18 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद यूपी से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजियाबाद में यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। यहां वाहनों की चेकिंग के बाद ही दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। वहीं, दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। यहां BSF के जवान तैनात हैं। सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं। इसके अलावा पानी के बड़े टैंकर, बसें और एंबुलेंस भी खड़ी की गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। यूपी से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इससे करीब डेढ़ लाख यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है। वहीं, मेरठ से दिल्ली जाने वाली रैपिड रेल अब आनंद विहार तक ही संचालित होगी। उधर, लखनऊ में भी प्रदर्शन को देखते हुए कार्रवाई की गई है। CPI(ML) लिबरेशन के जिला सचिव रमेश सेंगर को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा NSUI के पदाधिकारियों और छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बाढ़-50 से ज्यादा कारें डूबीं, 3 लाख लोग प्रभावित:गोंडा में 7 हजार लोग बाढ़ में फंसे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    चाइनीज मांझे से गर्दन कटी, युवक की तड़पकर मौत:यूपी में 10 साल से बैन, फिर भी बिक रहा; सरकार ने कहा था- मर्डर की FIR करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment