Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर आज रूट डायवर्जन:माल वाहन नहीं ला जा सकेंगे,सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    13 hours ago

    1

    0

    नोएडा में आज कई वीवीआईपी का दौरा है। इसको देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान वीवीआईपी विशेष मार्ग दिल्ली के डीएनडी/चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से वीआईपी और वीवीआईपी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होकर जीरो प्वाइंट पहुंचेंगे। यहां से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 26 किमी स्थित फलैदा कट से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इन वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर निर्धारित वीआईपी पार्किंग में होगी। इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छूट मिलेगी। असुविधा की स्थिति में चालक 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। वीवीआईपी सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) से प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा रहेगा डायवर्जन चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 से एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे। डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। कालिंदी बॉर्डर से आने वाले वाहन भी एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से पहुंचेंगे। आगरा और परी चौक की ओर से डायवर्जन आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले बने यू-टर्न से अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जेवर कस्बे की ओर उतारकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाइपास और जहांगीरपुर की ओर भेजा जाएगा। परी चौक से आगरा की ओर जाने वाले वाहन अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर, मेट्रो डिपो गोलचक्कर, 130 मीटर रोड और सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए बुलंदशहर और अलीगढ़ जा सकेंगे। यदि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव अधिक हुआ तो वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। मीडिया और एचसीएल कर्मियों के लिए अलग व्यवस्था एचसीएल कंपनी और मीडिया कर्मियों के पास लगे वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से फलैदा कट (26 किमी) से बाईं ओर उतरकर तीर्थली डबल सर्विस रोड से सेंट्रल वेयरहाउस बिल्डिंग के बराबर होते हुए टी-प्वाइंट से दाहिने मुड़कर निर्धारित मीडिया/एचसीएल पार्किंग में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वापसी भी इसी मार्ग से होगी। आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग ककोड, झाझर और जहांगीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैंची तिराहा रबूपुरा से बाईं ओर मुड़कर रबूपुरा बाईपास, तीर्थली चौराहा होते हुए यीडा ग्रीन पार्क के पीछे स्थित सामान्य पार्किंग (पानी की टंकी के पास) में वाहन खड़े करेंगे। जेवर, दयानतपुर, नगला हांडा और नगला हुकम सिंह से आने वाले वाहन तीर्थली चौराहे से यीडा ग्रीन पार्क होते हुए सामान्य पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे। दनकौर, रोनीजा और रबूपुरा से आने वाले वाहन डबल सर्विस रोड से फिल्मसिटी और फलैदा चौराहे से पहले पुराना रबूपुरा रोड लेकर सामान्य पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे। ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था सामान्य बस पार्किंग- सेंट्रल वेयरहाउस और पानी की टंकी के मध्य खाली प्लाट में। पुलिस/अन्य विभाग/मीडिया/एचसीएल पार्किंग– वीआईपी पार्किंग के दाहिने ओर। एचसीएल/शिव नादर स्कूल बस पार्किंग पानी की टंकी से पूर्व खाली बंद मार्ग पर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा का चौथा दिन:कड़ी सुरक्षा के बीच 99 केंद्रों पर हो रही परीक्षा, कड़ी चेकिंग के बाद मिला परीक्षार्थियों को प्रवेश
    Next Article
    फतेहपुर में दो बाइकों की टक्कर, 3 की मौत:शादी समारोह में जा रहे थे युवक, एक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment