Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान सीएम योगी से मिले:क्षेत्र की सड़क, बिजली और पुल समस्याओं पर चर्चा, मिला आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रभानु पासवान ने सीएम योगी आदित्यानाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक की पत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान भी मौजूद रहीं। लखनऊ में हुई इस मुलाकात में विधायक पासवान ने मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेषकर सड़क, विद्युत और पुल निर्माण से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण की मांग की, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना और मौजूदा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर और तकनीकी समस्याओं के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। धार्मिक स्थलों के कायाकल्प को लेकर भी विधायक ने मुख्यमंत्री से विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र में कई प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, जिनके विकास से स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त विधायक ने ऐसे मार्गों का मुद्दा भी उठाया जो एक क्षेत्र को दूसरे से जोड़ते हैं, लेकिन वहां पुलों का अभाव है। बरसात के दौरान इन स्थानों पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। उन्होंने इन स्थानों पर पुल निर्माण की मांग की, ताकि लोगों को सालभर सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। विधायक चंद्रभान पासवान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी आवश्यक और व्यवहार्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूलों से तैयार किया आर्टिफिशियल मिर्च व बनारसी पान:वाराणसी में 2 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी, 2 हजार से ज्यादा वेरायटी के फूल-सब्जियां आकर्षक का केंद्र
    Next Article
    रामपुर में 1050 जोड़ों का सामूहिक विवाह:सीडीआ ने दिया नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, निकाह भी कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment